फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन कर्मचारियों पर 21 लाख गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मारुति एंटरप्राइजेज के एक पार्टनर ने अपनी कंपनी के तीन कर्मचारियों पर करीब 21 लाख 3 हजार 444 रुपये के गबन का आरोप लगाया है। एस एस्पायर सोसाइटी निवासी जय नारायण शर्मा का कहना है कि उन्होंने दिल्ली के अमित, राहुल कौशिक और ग्रेटर नोएडा के श्याम को बिलिंग और कलेक्शन के कार्य के लिए नियुक्त किया था। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक कंपनी का माल बाजार में बेचकर नकद व ऑनलाइन रूप में प्राप्त रकम कंपनी को न देकर अपने निजी उपयोग में खर्च कर ली। ईआरपी बिलिंग सिस्टम की जांच में करीब 21 लाख से अधिक की हेराफेरी सामने आई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें