दनकौर (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के गुनपुरा की तीन महिलाओं ने पुलिस उपायुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि पांच बमाशों ने संगठित तरीके से कूटरचित दस्तावेज के आधार पर उनकी जमीन का बैनामा करा लिया और उन्हें धनराशि भी नहीं दी। उनका कहना है कि आरोपी उनकी जमीनों पर कब्जा का दवाब बना रहे हैं। पीड़िता लक्ष्मी, सुदेश और जगना का कहना है कि दो आरोपी उनके गांव के, जबकि तीन पड़ोसी गांव अट्टा गुजरान के निवासी हैं। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि वह शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचीं तो उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।