फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कामगार ने साथी पर जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपने सहकर्मी पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग का आरोप लगाया है। बुलंदशहर निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि वह ग्रेटर नोएडा के बिरौंडी इलाके में काम करता है। जहां उसके साथ आरोपी गोलू भी काम करता है। गोलू बदायूं का रहने वाला है। गोलू पहले से जानता था कि अभिषेक अनुसूचित समाज से संबंध रखता है। इसी जानकारी के बाद उसने अभिषेक को जातिसूचक गालियां दीं और अपमानित किया। घटना के समय मौजूद गवाहों के नाम भी तहरीर में दर्ज हैं। जिनमें यशवीर, यश, राशिद और अरुण शामिल हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें