प्लॉट खरीदने की रकम को ससुराल वालों पर चोरी करने का आरोप
- 46 लाख चुराने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज टू में मुकदमा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फरीदाबाद के एक शख्स ने ससुराल वालों पर प्लॉट के लिए रखे 46 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब कैश लेकर नोएडा आया तब ससुराल के लोगों को रखने के लिए दिया था। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज-2 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फरीदाबाद के सेक्टर 83 निवासी अमित लव ने कोर्ट में अर्जी दी है कि उसकी ससुराल फेज टू क्षेत्र के इलाबांस गांव में है। 4 नवंबर 2024 को वह नोएडा में जमीन लेने के लिए साढ़े 46 लाख रुपये लेकर आए थे। जिसे अपने साले सतपाल की पत्नी को रुपये रखने के लिए दिया। उन्होंने मायके में भतीजे टीटू के पास रुपये रखने के लिए दे दिया। पीडि़त को दो दिन बाद उसी गांव में जमीन पसंद आ गई और उसने अगले दिन अपने रुपये टीटू से मांगा।
आरोप है कि टीटू ने बताया कि पैसे उनका सगा भाई लोकेश व उसके साथी तनिष्क, कृष्ण, सचिन, अमित ने घर में घुसकर चोरी कर लिया है। पीड़ित टीटू के साथ में आरोपियों की तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद इस मामले में पुलिस से शिकायत की तब आरोपियों को थाने में बुलाया गया लेकिन छोड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की, तब कोर्ट में अर्जी दी। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।