फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्यूटी से लौट रही महिला के साथ मारपीट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के शाहपुर खुर्द गांव में ड्यूटी से लौट रही महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। शाहपुर खुर्द की निवासी सीमा 05 सितंबर की शाम को ड्यूटी से घर लौट रही थी। घर से कुछ दूर पहले ही गांव के ही चंद्रपाल व गजे सिंह ने उसको रोककर गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर चंद्र प्रकाश, गजे सिंह के अलावा मौके पर मौजूद पूजा ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल होने पर वह बेहोश हो गई। तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। चेतना में आने पर पीड़िता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने तीन दिन बाद चंद्रपाल, गजे सिंह और पूजा के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें