फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला सिपाही के पति ने कामगार को जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। मामूरा में सोमवार शाम एक महिला सिपाही के पति ने रंगाई पुताई करने वाले कामगार को पैसों के लेन देन को लेकर जमकर पिटाई कर दी। घायल का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामूरा गांव निवासी सतेंद्र तिवारी घरों में रंगाई-पुताई का काम करते हैं। नोएडा में तैनात एक महिला कांस्टेबल के पति सचिन ने घर की रंगाई पुताई के लिए पैसे दिए थे। पैसे लेकर सतेंद्र तिवारी काम करने नहीं जा रहे थे। सोमवार शाम सचिन मामूरा पहुंचा और सतेंद्र से काम करने या रुपये वापस करने के लिए कहने लगा। सतेंद्र ने कुछ दिन बाद रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। इस पर नाराज होकर सचिन ने डंडा लेकर सतेंद्र तिवारी की पिटाई कर दी। एडीसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें