पूजा कर लौट रहे व्यक्ति पर कार चढ़ाने का प्रयास
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में एक व्यक्ति ने रंजिश में कार चढ़ाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चिपियाना बुजुर्ग गांव में वो पूजा कर लौट रहे थे। तभी कार चढ़ाकर मारने का प्रयास किया गया। किसी तरह भागकर जान बचाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। चिपियाना गांव निवासी विवेक चौधरी का आरोप है कि वो मंगलवार सुबह 9:30 बजे गांव के ही मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में मानवी किराना स्टोर के पास खाटू श्याम काॅलोनी निवासी मुकुल गुप्ता अपनी कार से आया और रंजिश में टक्कर मारने का प्रयास किया। कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद