ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ तीन से अधिक लोगों ने मारपीट की। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि एक जुलाई को तिगरी गोल चक्कर के पास राघव शर्मा निवासी सरस्वती कुंज बिसरख के साथ तीन से अधिक लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित के पिता ने मामला दर्ज कर आरोप लगाया है कि विजय चौधरी, आरिफ, सोनू वर्मा निवासी खुर्रमपुर मुरादनगर के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में आरोपियों ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।