फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पड़ोसी पर बेटी का अपहरण कर बंधक बनाकर रखने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी पर बेटी के अपहरण कर बंधक बनाकर रखने का आरोप
विज्ञापन

-पीड़ित महिला ने बिसरख कोतवाली में दर्ज कराया केस, तीन माह से गायब है बेटी

-आरोप है कि जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत को फर्जी अंगूठा लगाकर किया निस्तारित

-पुलिस का कहना है कि वापस आ गई थी किशोरी, फिर से आरोपी के साथ चली गई

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में रोजा जलालपुर गांव की एक महिला ने बेटी के अपहरण और बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दंपती ने एक अन्य के साथ मिलकर उसकी बेटी का अपहरण किया है और उसे अलीगढ़ में बंधक बनाकर रखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी 14 साल की बेटी कक्षा 8 में पढ़ती है। 15 फरवरी को वो स्कूल में परीक्षा देने गई थी। वापस लौटते समय पड़ोस में रहने वाले हुकुम सिंह व उसकी पत्नी पूजा निवासी नयाबांस अलीगढ़ ने बेटी का अपहरण कर लिया। हुकुम सिंह ने अलीगढ़ में अपने साले काले के पास बेटी को बंधक बनाया हुआ है। आरोप है कि बेटी को छोड़ने के लिए कहने पर बलात्कार कर जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने महिला आयोग और राज्य मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी शिकायत निस्तारित करने का आरोप

महिला का आरोप है कि 21 फरवरी को उसने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने फर्जी अंगूठा लगाकर यह दिखा दिया कि बेटी बरामद हो गई है। जबकि उसकी बेटी अब तक नहीं मिली है। वहीं बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला की बेटी बरामद हो गई थी। वो फिर से आरोपी के साथ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें