फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारूद से उड़ाकर जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। तिरथली खेड़ा गांव में फोन पर गालियां देने व बारूद से उड़ाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रबूपुरा कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तिरथली खेड़ा निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि गांव निवासी एक युवक ने रात करीब 11:30 बजे उसके मोबाइल पर कॉल कर गालियां देते हुए बारूद से उड़ाकर मारने की धमकियां दी। आरोप है कि रविवार सुबह जब वह घर से जाने के लिए निकला तो आरोपी युवक अपने अन्य पांच साथियों के साथ उसके ऊपर हमला करने की नीयत से पीछा करने लगा। पीड़ित वहां से भागकर अपने घर पहुंचा और अपनी जान बचाई। आरोप है कि उसके बाद उक्त युवक ने फिर उसके मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकियां दी। पीड़ित पुष्पेंद्र ने पुलिस से शिकायत कर जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें