फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बहलोलपुर में पुरानी रंजिश के मामले में दो पक्षों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में करीब तीन माह पहले हुए दो पक्षों के खूनी संघर्ष का मामला कोर्ट के आदेश पर दोबारा खुल गया है। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। एक पक्ष ने 10 और दूसरे पक्ष ने 11 लोगों को आरोपी बनाया है। पहले पक्ष के संजय यादव का आरोप है कि 17 और 18 अगस्त को किरायेदार के लड़के को पीटने की घटना के बाद रोहित और उसके सहयोगियों ने लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के शीशपाल का कहना है कि उसी दिन शाम पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनके परिवार पर रॉड, पाइप और डंडों से हमला किया गया, जिसमें गंभीर चोटें आईं। दोनों ही पक्षों का आरोप है कि पहले पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, जबकि पुलिस का कहना है कि उस समय दोनों ओर के चार-चार लोगों का चालान किया गया था। अब कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें