ग्रेटर नोएडा: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के परिषदीय स्कूलों के साथ कई निजी स्कूलों में बृहस्पतिवार यानी आज अवकाश रहेगा। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल खुले रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में 17 अक्तूबर को अवकाश रहेगा।
डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूल 17 अक्टूबर को यथावत खुलेंगे। कई अभिभावकों ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्कूल बंद होने की जानकारी दी गई है। सेंट जॉन्स स्कूल,एस्टर, सर्वोत्तम,मिलेनियम, मंथन,ब्लूम, फादर एग्नेल सहित कई स्कूलों की ओर से 17 अक्तूबर को अवकाश की सूचना दी गई है।
कई अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चों का स्कूल बृहस्पतिवार को खुला रहेगा। जिन अभिभावकों के बच्चों के स्कूल बंद नहीं हुए हैं। वह सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी के आदेश की कॉपी मांगते रहे।