ग्रेटर नोएडा। जिले के चारों ब्लॉक में संचालित सभी बोर्ड के स्कूल अत्यधिक बारिश के कारण बुधवार को बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर बारिश को देखते हुए छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई के साथ अन्य बोर्ड के नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। हालांकि, सभी स्कूलों में शिक्षक व अन्य स्टाफ विभागीय कार्य करेंगे। इनके लिए अवकाश घोषित नहीं किया गया है। ब्यूरो