फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रात होगी सभी ओयो होटलों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ओयो होटल में फैक्ट्री मालिक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। अब पुलिस जिले के सभी ओयो होटल की हर रात जांच करेगी। पुलिस टीम यह देखेगी की होटल में कौन-कौन व्यक्ति ठहरा हुआ है। यदि किसी होटल के रजिस्टर में ठहरे हुए व्यक्ति से अलग एंट्री मिली तो उसके संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नोएडा पुलिस ने घटनास्थल के पास से डंप डाटा लेने की तैयारी शुरू कर दी है। फैक्ट्री मालिक की मौत का राज से पर्दा उठाने केलिए कॉल डिटेल भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-82 निवासी उमेश कुमार बृहस्पतिवार रात को घर से किसी काम के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह उनका शव थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-117 स्थित ओयो होटल में मिला था। हालांकि उनके शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे। घटनास्थल से उनकी कार, पर्स और मोबाइल आदि गायब थे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाटअटैक से मौत होने की बात सामने आई थी। पुलिस इसे अभी भी हत्या का मामला मानते हुए मामले की जांच कर रही है।
अब मामले में पुलिस कमिश्नर ने तीनों जोन के ओयो होटल की जांच के निर्देश दिए हैं। हर रात को इन होटलों में रुकने वाले लोगों की सूची संचालकों को देनी होगी। यदि चेकिंग के दौरान रजिस्टर से अलग व्यक्ति रहते हुए पाए गए तो संचालक को ही जेल भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया मतदान के दिन तक जारी रहेगी। जबकि चुनाव के बाद हर सप्ताह इस रिपोर्ट को लिया जाएगा।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि फैक्ट्री मालिक उमेश कुमार की मौत हार्टअटैक से हुई थी। लेकिन उनकी गाड़ी, पर्स और मोबाइल गायब होना किसी साजिश की ओर से इशारा कर रही है। इसलिए पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें