नूंह। जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीसा बानो ने चाचा ससुर एवं भाजपा नेता आलम मुुंडल द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया। अनीसा बानो ने जिला परिषद कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आलम मुंडल झूठी शिकायतों का सहारा लेकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उन्हें जिले केसभी जिला पार्षदों ने प्रमुख बनाया और उसी समय से चाचा ससुर आलम मुंडल उनके साथ राजनीतिक कार्यों के लिए कई जगह जाते रहते थे, बाद में उन्हें लोगों से पता चला कि आलम उनके जिला प्रमुख होने के नाम पर धोखाधड़ी कर उनके पद का गलत लाभ उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने चांदड़ाका गांव में वर्षों पूर्व एक रैली में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी थी। आरोप है कि आलम ने करोड़ों रुपये के घोटाले किए। मुंडल द्वारा कमीशन लेने की बात भी सामने आई। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिला पार्षद जान मोहम्मद, जिला पार्षद जमील, जिला पार्षद अंजुम, जिला पार्षद कुरानी और जिला प्रमुख पति शौकीन आलम भी मौजूद रहे।