नूंह। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए। वहीं 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। खरखड़ी में एक, नसीरपुरी में एक, आलदौका में एक, कुर्थला में एक, इंडरी में एक, तावडू में 4, सूंध में एक, जाडौली में एक, गंगोली में एक और सूड़ाका में एक केस मिले हैं। जिले में बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि विभाग की टीम गांवों और शहरों में लगातार जांच कर रही है। जिले में कोरोना के 115 एक्टिव मरीज हैं। कुल 1021 मामले सामने आए हैं। इनमें से 887 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 19 मरीजों की मौत हो चुकी है। 27948 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 27559 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 362 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।