नोएडा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ कंपोजिट स्कूल अगाहपुर में किया गया। इस दौरान स्कूल में रजिस्टर्ड बच्चों को अल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई गई। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी सिंह, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अमित कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनजीत कुमार, डीईआईसी मैनेजर रचना वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो