नोएडा। लायंस क्लब नोएडा की ओर से एक व्हील चेयर गोविंदपुरी निवासी प्रीतम सिंह को भेंट की गई है। व्हीलचेयर के लिए गोविंद पूरी से एक वृद्ध व्यक्ति के लिए व्हाट्सएप पर अपील की गई थी। ईशान स्कूल के संस्थापक आरएन श्रीवास्तव और जयश्री श्रीवास्तव ने अन्य लायंस सदस्यों के साथ व्हीलचेयर गोविंदपुरी, कालकाजी जाकर भेंट की। इस कार्यक्रम में अरुणा बंसल, जयश्री श्रीवास्तव सचिव, बिपिन बंसल सिंह, आरएन श्रीवास्तव और रेखा उपस्थित रहीं। ब्यूरो