- बुधवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष ने दस्तावेज जमा करने के लिए मांगा समय
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय की फास्ट ट्रैक कोर्ट में अखलाक हत्याकांड केस को दूसरी अदालत में स्थानांतरण करने के प्रार्थना पत्र पर बुधवार को होने वाली सुनवाई से पहले आरोपी पक्ष की तरफ से जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए समय मांगा गया है। जिस पर कोर्ट ने 22 जनवरी को सुनवाई की नई तारीख दी है। 23 जनवरी को पीड़ित पक्ष की तरफ से गवाही होगी। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता यूसुफ सैफी ने बताया कि मामले में दायर याचिका पर बुधवार को बहस होनी थी। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने बहस नहीं की। उन्होंने कोर्ट से दस्तावेज जमा करने के लिए कुछ और समय मांगा है। अहम है कि आरोपी पक्ष की तरफ से 8 जनवरी को प्रार्थना पत्र देकर कोर्ट से केस को स्थानांतरण करने की मांग की गई थी।