फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिलाध्यक्ष को लेने के लिए अखिलेश ने वापस भेजा हेलीकॉप्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
- रैली से बादलपुर गए थे पूर्व सीएम, कैराना सांसद के साथ होने के कारण नहीं जा सके थे जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी में हुई रैली के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से बादलपुर गांव रवाना हो गए। हेलीकॉप्टर में कैराना की सांसद इकरा चौधरी के साथ जाने के कारण पार्टी जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी नहीं जा सके थे। इस पर पूर्व सीएम ने बादलपुर उतरने के बाद जिलाध्यक्ष को लेने के लिए हेलीकॉप्टर वापस भेजा।

जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में रैली स्थल पर पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बादलपुर साथ चलने को कहा था। रैली के बाद वह हेलीकॉप्टर से जाने लगे। कैराना सांसद इकरा चौधरी भी वहां थीं। पहले उनका बादलपुर जाने का कार्यक्रम नहीं था, लेकिन वो बादलपुर गईं। हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा अखिलेश यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी और कैराना सांसद इकरा चौधरी रवाना हुए। पूर्व सीएम ने उन्हें यहीं इंतजार करने को कहा। बादलपुर उतरने के बाद उन्होंने अपना हेलीकॉप्टर वापस भेजा। दोबार आए हेलिकॉप्टर में सवार होकर सुधीर और सरधना विधायक अतुल प्रधान बादलपुर पहुंचे। अखिलेश यादव ने बादलपुर में पार्टी पदाधिकारी के यहां पर चाय पी और हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद रवाना हो गए।
विज्ञापन


हिंदू मुस्लिम को मिलकर आगे आना होगा
दादरी में आयेाजित रैली में कैराना सांसद इकरा चौधरी ने कहा कि पिछले दस साल से प्रदेश में बेरोजगारी चरम और महंगाई चरम पर है। केवल हिंदु मुस्लिम के नाम पर लड़ाना चाहते है, लेकिन प्रदेश में ऐसा नहीं है। उसने ऐसी लोकसभा से जीत दर्ज की है, जहां 36 बिरादरी के हिंदुओं ने मुस्लिमों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर उसका साथ दिया। आगामी चुनाव में भी इसी तरह काम करना होगा। इसकी शुरुआत दादरी की ऐतिहासिक जमीन से हुई है।
विज्ञापन



भीड़ के साथ पहुंचे पार्टी के नेता व पदाधिकारी
सपा के नेताओं ने पार्टी में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ आने का दावा किया था। इसके लिए सभी को जिम्मेदारी दी गई। जिले के नेता भी काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। रैली में मंच पर कैराना सांसद इकरा चौधरी, मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद धर्मेंद यादव, सरधना विधायक अतुल प्रधान, सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, एमएलसी प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी, अवनीश भाटी, विक्रम टाइगर और विनोद लोहिया समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें। पूर्व जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, रोजा जलालपुर निवासी चमन नागर, घरबरा निवासी विकास प्रधान के अलावा विभिन्न जिलों के नेता भीड़ के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें