फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइकिल यात्रा पर अखिलेश ने दी अक्षय को बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी विधानसभा क्षेत्र में अक्षय चौधरी के नेतृत्व में लगभग एक महीने तक चली साइकिल यात्रा का बुधवार को आधिकारिक रूप से समापन हो गया। इस संबंध में अक्षय चौधरी ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। जहां पार्टी अध्यक्ष ने अक्षय को बधाई दी है। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी ने बताया कि साइकिल यात्रा के दौरान दादरी विधानसभा के 170 गांवों में सीधा संवाद किया गया। 850 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय हुई और 300 से ज्यादा पीडीए पंचायतों का आयोजन हुआ। लखनऊ में अक्षय चौधरी ने दादरी क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं अखिलेश यादव के समक्ष रखीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें