फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: असम में आइजी मऊ के रहने वाले अखिलेश को गृहमंत्री दक्षता पदक 2025

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी और असम पुलिस में आईजी अखिलेश कुमार सिंह को देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2025 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी और असम पुलिस में आईजी अखिलेश कुमार सिंह ने शिवसागर जिले के एक गांव में निर्दोष महिला को डायन बताकर जिंदा जलाने के बाद कार्रवाई करते हुए 23 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके लिए गृह मंत्री दक्षता पदक 2025 के लिए चयनित किया गया है। इसके साथ ही दूसरा पदक उन्हें मणिपुर में शांति बहाली के लिए दिया जा रहा है।
वर्ष 2023 में मणिपुर में हिंसा भड़कने के बाद अखिलेश कुमार सिंह को मणिपुर में फंसे असम के लोगों को लाने के लिए इंफाल भेजा गया था। इसमें इन्होंने अहम भूमिका निभाते हुए सैकड़ों लोगों को सकुशल वापसी कराई। इसके बाद मणिपुर पुलिस के लगभग 2000 जवानों की असम में प्रशिक्षण की व्यवस्था अपने देखरेख में करवाई। मणिपुर में शांति बहाली में मदद की। इसके लिए इन्हें मणिपुर डीजीपी प्रशंसा पदक 2025 के लिए चयनित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें