फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुंबई मास्टर्स शतरंज में अजय संतोष तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। इंटरनेशनल मास्टर अजय संतोष पर्वतारेड्डी का अंतरराष्ट्रीय शतरंज में शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। मुंबई के विश्व व्यापार केंद्र में आयोजित मुंबई मास्टर्स शतरंज प्रतियोगिता में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया है। 15 वर्षीय अजय का लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक ग्रैंडमास्टर बनना है।सेक्टर-51 निवासी अजय ने नौ राउंड में छह अंक जुटाकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। भारत के ग्रैंडमास्टर इनियन पी. प्रतियोगिता के विजेता रहे, जबकि रूस के ग्रैंडमास्टर बोरिस सावचेंको दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें