ग्रेटर नोएडा। शहर के वायु प्रदूषण में बृहस्पतिवार को सुधार हुआ, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अभी भी ऑरेंज जोन में बना हुआ है। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 219 रहा, जबकि नोएडा का एक्यूआई 242 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेप-1 के नियमों का पालन कराने में अभी भी लापरवाही बरती जा रही है। जगह-जगह धूल उड़ रही है। पानी का छिड़काव शुरू नहीं किया गया है। बुधवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 280 पहुंच गया था, जो इस सीजन में सबसे अधिक रहा था।