फिरोजपुर झिरका। नगर के सब डिवीजन-दो के प्रांगण में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जल जीवन मिशन योजना के बारे में जानकारी दी गई। कनिष्ठ अभियंता सम्मीउल्ला और उपमंडल अभियंता असरखान ने बताया की जिले में 31 दिसंबर तक ‘हर घर नल से जल’ उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। कनिष्ठ अभियंता रूपराम ने समिति के सदस्यों को बताया कि हर घर नल से जल में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाया जाए। कार्यशाला का संचालन तावडू और नूंह के खंड संयोजक मोहम्मद जैकम ने की।
इस मौके पर इमरान खान, आरिफ, वक्कार, केमिस्ट ताहिर हुसैन, रीना, अंजू बाला, सुमित्रा, संतोष कुमारी और रंगिता सहित काफी लोग मौजूद रहे।