फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म मामले में उपायुक्त से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। तावडू खंड के गांव पीपाका स्थित ऑर्फन इन नीड बालगृह में कुकर्म मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की है। उपायुक्त को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनका बच्चा ऑर्फन इन नीड बालगृह में काफी समय से रहता था। 9 मार्च 2020 को बालगृह में उनके बड़े बच्चे के साथ एक अन्य लड़के ने कुकर्म किया था। इसके बाद बच्चा डर से गांव भाग आया। बच्चे ने पूरी आपबीती मां को बताई। इससे पहले भी उनके बच्चे ने कई बार इस तरह से छेड़छाड़ की शिकायत उनसे की थी। बच्चे का नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में मेडिकल भी कराया, जिसमें उसके साथ कुकर्म होने की पुष्टि हुई। उन्होंने जिला बाल कल्याण समिति से न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा अभी भी बालगृह में रह रहा है, जिसे बाहर आने तक की इजाजत नहीं दी जा रही है। वहीं, उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन राजेश छोक्कर ने कहा कि परिजन बच्चे से मिलते हैं। बच्चे को घर ले जाने के लिए कहते हैं। जबकि, बालगृह में रह रहा बच्चा वहीं पर रहना चाहता है। बड़े बच्चे के साथ यौन शोषण का मामला जांच में झूठा पाया गया। इस बारे में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को पहले ही भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें