संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। गांव छाजपुर खुर्द में एक महिला ललिता (38) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई हैं। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि वह काफी समय से बीमार थी।
छाजपुर खुर्द गांव निवासी राजेश ने सनौली थाना प्रभारी को बताया कि उसकी पत्नी ललिता ने शनिवार सुबह घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। राजेश का कहना है कि वह पानीपत आए तो उन्हें घर से सूचना मिली। उनकी पत्नी कई महीने से टीबी की बीमारी से परेशान थी। जिस कारण तनाव में आकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
शनिवार को छाजपुर खुर्द गांव में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों ने बीमारी से परेशान होने की बात कही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
-वेदपाल, प्रभारी थाना सनौली