नोएडा (संवाद)। नेपाल के रसुवा, नुवाकोट समेत कई क्षेत्रों में 26 अगस्त को आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों को मदद के लिए नेपाली समाज ने 21 लाख 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। आरबी खड्का के नेतृत्व में नेपाली समाज के एक दल ने यह राशि नेपाली दूतावास के कार्यवाहक राजदूत डॉ. सुरेंद्र थापा को सौंपा। यह राशि बाढ़ पीड़ित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए भेजी गई। इस दौरान वेद प्रकाश भंडारी, मानु श्रेष्ठ, नारायण विक, दीपक जीसी, माइकल क्षेत्री, नारायण विष्ट, लक्ष्मण सोनी और लक्ष्मी रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।