नोएडा (संवाद)। सेक्टर-24 थाने में सेक्टर-12 निवासी आरिफ खान ने शिकायती पत्र देकर बताया कि रविवार की सुबह 3 से 5 बजे के बीच उनके घर के बाहर से बाइक चोरी कर ली गई। इसी तरह सेक्टर-31 निवासी हर्षित बाबू ने सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की तहरीर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 01 अप्रैल की रात उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह बाइक गायब थी। थाना प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।