ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एच्छर गांव को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित करेगा। इस पर 38.10 लाख रुपये खर्च होंगे। योजना के तहत सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था सुधारी जाएगी। स्वच्छता, हरियाली और सामुदायिक सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा। प्राधिकरण ने इसके लिए निविदा जारी कर दी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे ग्रामीणों को गांव में ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। ब्यूरो