फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अहीर रेजिमेंट धरना समिति ने फिल्म ''120 बहादुर'' के खिलाफ तैयार की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
आज आएगा हाईकोर्ट का फैसला, 19 नवंबर तक करेंगे पत्रकार वार्ता
विज्ञापन


गुरुग्राम। अहीर रेजिमेंट धरना समिति के प्रमुख सदस्यों और अहीर समाज के लोगों ने रविवार को खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास धरना स्थल पर बैठक की। बैठक में हाईकोर्ट की ओर से सोमवार की सुनवाई पर चर्चा हुई। लोगों को अदालत से उम्मीद है कि वह उनके पक्ष में फैसला सुनाएगी। अहीर रेजिमेंट धरना समिति के संस्थापक अरुण यादव का कहना है कि अहीर समाज के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। 19 नवंबर तक पत्रकार वार्ता करके वह अपनी रणनीति का एलान करेंगे। सेंसर बोर्ड की ओर से अगर फिल्म 21 को रिलीज की जाती है तो वे सिनेमा हॉलों में नहीं लगने देंगे।
धरना समिति को लोग इस लड़ाई के चलते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और पूर्व सांसद सुधा यादव से भी मिले थे। जहां पर उन्हें इस मुद्दे को सेंसर बोर्ड और मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के समक्ष उठाने का भरोसा मिला था। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और अहीर समाज की प्रतिष्ठा को बरकरार रखने के लिए सभी संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहीर समाज के सदस्यों ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक से इस मुद्दे पर माफी मांगने की भी मांग की है। समिति ने कहा है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वे आंदोलन को तेज करने का निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें