नोएडा। सेक्टर-132 स्थित जेबीएम ग्लोबल स्कूल में चल रहे आह्ववान 2025 के चौथे दिन फुटबॉल (अंडर-9) और बास्केटबॉल (अंडर-12) के फाइनल खेले गए। फुटबॉल में एस्टर स्कूल नोएडा एक्सटेंशन ने शानदार जीत हासिल की जबकि एस्टर स्कूल ग्रेटर नोएडा उपविजेता रही। रियान (पाथवे स्कूल) सर्वाधिक गोल स्कोरर और आवर्व चौहान (एस्टर स्कूल) प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। बास्केटबॉल में बालिका (अंडर-12) वर्ग में एफआर. एग्नेल ग्रेटर नोएडा ने ट्रॉफी जीती जबकि लोटस वैली उपविजेता रही। बॉयज वर्ग में लोटस वैली नोएडा विजेता और एफआर. एग्नेल नोएडा उपविजेता रहे। मैचों के बाद विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई। हेड सीनियर विंग की एमएस. उर्वशी ठाकुर ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का आधार हैं।