फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-खरीफ फसलों को कीट व रोगों से बचाने के लिए कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कृषि विभाग ने खरीफ फसलों में कीट एवं रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक दूबे ने बताया कि धान में तना बेधक, पत्ती लपेटक, फुदका तथा जीवाणु झुलसा जैसे रोगों और खरपतवार नियंत्रण के लिए अनुशंसित दवाओं एवं फेरोमोन ट्रैप का प्रयोग किया जाए। मक्का में तना बेधक और फॉल आर्मी वर्म की रोकथाम के लिए फेरोमोन ट्रैप, पक्षी आश्रय तथा आवश्यकतानुसार कीटनाशकों का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। मूंगफली तथा अरहर, उड़द और मूंग जैसी दलहनी फसलों में बीज उपचार और ट्राइकोडर्मा व अन्य जैविक उत्पादों के प्रयोग पर जोर दिया गया है। वहीं, सब्जी वर्गीय फसलों में बैंगन के फल एवं तना बेधक तथा मिर्च में थ्रिप्स और फल बेधक की रोकथाम के लिए अनुशंसित कीटनाशकों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें