फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के लिए कृषि विभाग ने दी 10 एकड़ भूमि

विज्ञापन
राजकीय मॉडल डिग्री कॉलेज में पढ़ती छात्राएं - फोटो : Mewat
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। बीते दो वर्षों से फिरोजपुर झिरका में लंबित पड़ा महाविद्यालय के निर्माण का मामला अब सुलझ गया है। स्थानीय प्रशासन को कृषि विभाग ने 10 एकड़ से अधिक भूमि देकर महाविद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया। महाविद्यालय के लिए जगह मिलने पर प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली, वहीं इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 फरवरी 2019 को फिरोजपुर झिरका में महाविद्यालय का ऑनलाइन शिलान्यास किया था। शहर के तिजारा मार्ग पर महाविद्यालय का बनना तय था। लेकिन, वन विभाग ने अपनी जमीन पर कार्य रुकवा दिया। इसके बाद धमाला, ठेकड़ी और अन्य जगहों पर जमीन की तलाश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। इसी दौरान कृषि विभाग ने प्रशासन को जमीन देकर उनकी समस्या का हल कर दिया। अब महाविद्यालय का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। वर्तमान में यह महाविद्यालय शहर के एक सरकारी स्कूल में चल रहा है। बीए प्रथम वर्ष में 59 छात्र-छात्राएं दाखिला लेकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सरकार द्वारा चार अध्यापक नियुक्त भी हैं।
आलम मुंडल का सपना होगा साकार
फिरोजपुर झिरका विधानसभा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी आलम मुंडल की महाविद्यालय के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन्होंने ही अनाज मंडी में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को महाविद्यालय के निर्माण के संबंध में मांग पत्र सौंपा था। इसके बाद सीएम ने महाविद्यालय बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें