पीएम के कार्यक्रम के चलते आंदोलन 30 मार्च तक स्थगित
नोएडा। एआरटीओ प्रशासन, भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) और गौतमबुद्ध नगर ऑटो यूनियन के साथ प्रस्तावित बैठक मंगलवार शाम 4 बजे होनी थी लेकिन शिवा बजाज के बैठक में न आने से मामला गरमा गया। इसके विरोध में 24 मार्च को आंदोलन की घोषणा की गई थी। हालांकि एआरटीओ नंदकुमार और सेक्टर-24 थाना प्रभारी सुबोध कुमार के आग्रह पर 28 मार्च को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान और ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि अब 30 मार्च के बाद आंदोलन की नई रणनीति बनाकर आगे कदम उठाया जाएगा। ब्यूरो