फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में एओए चुनाव 29 को

विज्ञापन
विज्ञापन
एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में एओए चुनाव 29 को
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी/निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्ध नगर के आदेश के तहत जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू हो चुकी है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 17 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया, जबकि 19 मार्च तक आपत्तियां व संशोधन लिए गए। 20 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। नामांकन पत्रों की बिक्री 24 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, जबकि उसी दिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक नामांकन जमा किए जाएंगे। 25 मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी और उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर 29 मार्च को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद 30 मिनट के भीतर मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी प्रक्रिया सोसाइटी के क्लब हाउस में संपन्न होंगी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें