फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे में 9000 वाहन बिना टोल दिए निकले डीएनडी पर धरना-प्रदर्शन

Sun, 08 May 2016 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

  • तीन घंटे में 9000 वाहन बिना टोल दिए निकले
  • 22 जिलों के वकील समेत कई संगठनों ने एकजुटता दिखाई
  • हंगामे की आशंका के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा
विज्ञापन
हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर डीएनडी टोल पर प्रदर्शन करते वकील व अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुलभ न्याय के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर शनिवार को वकील, समाजसेवी, राजनीतिक दल व कई संगठनों ने डीएनडी पर धरना-प्रदर्शन किया। भारी संख्या में लोग दलित प्रेरणा स्थल से पैदल मार्च करते हुए डीएनडी पर पहुंच गए।
विज्ञापन


भीड़ को देखकर डीएनडी प्रबंधन ने बिना टोल लिए वाहनों को निकालना शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। इस दौरान करीब 9000 वाहन बिना टोल दिए निकल गए। सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह व पुलिस के आश्वासन पर ही डीएनडी टोल को कब्जा मुक्त किया गया।

22 जिलों के वकीलों ने डीएनडी पर धरना-प्रदर्शन किया।

डीएनडी टोल पर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amar ujala
बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि हाईकोर्ट बेंच समिति द्वारा जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के लिए निर्णय के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के 22 जिलों के वकीलों ने डीएनडी पर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें अधिवक्ता, मौलिक भारत संस्था, किसान संगठन, सामाजिक संगठन, व्यापारियों समेत कई लोग शामिल हुए।

बेंच बनाने का काम केंद्र सरकार को करना है। सरकार कानून बनाकर इसकी स्थापना करे। अगर बेंच नहीं बनाई जाएगी तो प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में आंदोलनकारी केंद्र सरकार को सबक सिखाएंगे। आंदोलन 35 साल से चल रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आबादी करीब 7 करोड़ है।
विज्ञापन

इलाहाबाद यहां से करीब 700 किलोमीटर है। दूरी होने से लोगों को महंगा न्याय मिलता है।

प्रदर्शन के चलते टोल से बिना टैक्स दिए जाते वाहन - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद यहां से करीब 700 किलोमीटर है। दूरी होने से लोगों को महंगा न्याय मिलता है। बेंच की स्थापना से लोगों को न्याय के साथ-साथ रोजगार समेत कई लाभ मिलेंगे। आंदोलन में भीड़ लेकर पहुंचे वरिष्ठ किसान नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह आंदोलन जनता से जुड़ा हुआ है। बेंच की मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन चलता रहेगा।

इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के अध्यक्ष रोहताश अग्रवाल, महासचिव संजय शर्मा, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, बार एसोसिएशन के सचिव रविन्र्ं अवाना, राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय, अविनाश चौहान आदि शामिल रहे।

सीटू के नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि वह भी कई संगठनों के साथ धरने में शामिल रहे जिसमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी गौतमबुद्ध नगर एवं मजदूर संगठन सीटू, किसान सभा, जनवादी नौजवान सभा आदि संगठनों ने भाग लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें