फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए एजेंसियों ने नहीं दिखाई रूचि

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-48, 75, 78 में विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने फिर जारी किया टेंडर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-48, 75 व 78 में विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए एजेंसियों ने रूचि नहीं दिखाई है। प्राधिकरण की तरफ से 15 अक्तूबर को जारी किए गए टेंडर खाली चले गए हैं। इन तीनों ही टेंडर में एक-एक एजेंसी आई थी। नियम के मुताबिक कम से कम तीन एजेंसियों का किसी भी टेंडर में तकनीकी और वित्तीय मानकों पर खरा उतरना होता है।
विज्ञापन

अब प्राधिकरण के विद्युत यांत्रिक विभाग ने तीनों उपकेंद्र निर्माण के लिए फिर से टेंडर जारी किया है। आवेदन 12 नवंबर तक मांगे गए हैं। इन तीनों उपकेंद्र से बस चुके सेक्टर में बिजली सप्लाई बेहतर होगी। यहां सेक्टर-48 में तो आवासीय प्लॉट पर मकान बने हुए हैं लेकिन सेक्टर-75 और 78 में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी और वाणिज्यिक निर्माण है। सेक्टर-75 के उपकेंद्र निर्माण में 15.46 करोड़, 78 में 12 करोड़, 48 में 13.49 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें