फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रमाण पत्रों से नहीं मेल खा रहे सीमा हैदर के बच्चों की उम्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमाण पत्रों से नहीं मेल खा रहे सीमा हैदर के बच्चों की उम्र
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा । पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आने वाली सीमा हैदर के संबंध में जांच पड़ताल के दौरान जुटाए गए प्रमाण पत्रों से उसके बच्चों की उम्र मेल नहीं खा रहे हैं। दरअसल, सीमा हैदर ने डीसीपी कार्यालय में प्रेसवार्ता के बाद बयान दिया था कि 2019 में पति के सऊदी अरब जाने के बाद से उसका उससे संबंध नहीं है। जबकि पासपोर्ट के मुताबिक, सीमा ने सबसे छोटी बेटी को 2 जनवरी 2021 को जन्म दिया। उसकी आयु केवल ढाई साल है। सीमा का पहला बेटा शादी के तीन साल बाद एक जनवरी 2018 को हुआ। सीमा ने इसके 12 वें महीने में 27 दिसंबर को पहली बेटी, 23 दिसंबर 2019 को दूसरी बेटी और बड़े बेटे की आयु मात्र साढ़े पांच साल है। सीमा और उसके बच्चों की आयु प्रमाण पत्रों की बजाय मौखिक रूप से बताई गई उम्र से मेल खाते हैं। सीमा और उसके चारों बच्चों का जन्म जनवरी व दिसंबर में हुआ है। सीमा व उसके बेटे का जन्मदिन एक जनवरी है।


पति ने पाकिस्तान में ऑटो चलाया, सऊदी में मजदूरी की
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां गुलाम हैदर ने ऑटो चलाया। इसके बाद वह सऊदी अरब चला गया। उनके घर को छोटा बताते हुए सीमा किराये के मकान में रहने लगी। सऊदी अरब में गुलाम हैदर मजदूरी कर घर बनाने के लिए सीमा को रुपये भेजने लगा, सीमा से वह फोन पर बात करता था। उनका दावा है कि वह सीमा से बहुत प्यार करता है। इसीलिए मकान भी उसके नाम कराया था।
विज्ञापन


इमरान खान की गिरफ्तारी पर इंटरनेट बंद होने पर टूटा संपर्क
नौ मई को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व क्रिकेटर इमरान खान की गिरफ्तारी की घटना के बाद वहां इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। तब गुलाम हैदर का सीमा हैदर से संपर्क टूट गया। इंटरनेट सेवा शुरू होने के बाद भी सीमा से संपर्क नहीं होने पर गुलाम हैदर ने उसके भाई से संपर्क किया। तब पता चला कि सीमा उसका नया घर खरीदने की बात कहकर गई है। सीमा को उसके पति ने सात लाख रुपये भेजे थे। सीमा सात तोले सोने के गहने समेत अन्य सामान लेकर लापता हुई।
विज्ञापन



बच्चों को वापस दिलाने की मांग

सीमा व उसके बच्चों की भी गुमशुदगी सीमा के ससुर ने पाकिस्तान में दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया के जरिए गुलाम हैदर को सीमा के बच्चों को साथ लेकर नेपाल के जरिये भारत आने की जानकारी हुई। अब सोशल मीडिया पर गुलाम हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह पाकिस्तान सरकार से उसके बच्चों को वापस दिलाने में मदद की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें