यमुना सिटी/रबूपुरा/बिलासपुर। नवमी पर श्रद्धालुओं ने घरों में कंजिका-पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया। मंदिरों में माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान जेवर, रबूपुरा, बिलासपुर और दनकौर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारों में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
गौड़ यमुना सिटी समेत एटीएस और अन्य सोसाइटियों में कंजिका-पूजन किया गया। कई लोगों ने पैकेट में प्रसाद लेकर कन्याओं को वितरित किया। जेवर में श्रीदुर्गे मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली। रबूपुरा-रुस्तमपुर मार्ग पर स्थित प्राचीन जौन माना चामुंडा मंदिर, देवी मंदिर, गंगा मंदिर और सीताराम मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना की। अनाज मंडी स्थित गंगा मंदिर से झांकियां और डीजे के साथ महाकाली की शोभा यात्रा निकाली गई।
बिलासपुर में भक्त मंडली ने अनेक झांकियां प्रस्तुत कीं। तारा रानी की कथा के बाद आरती और कन्याओं की पूजा अर्चना व भेंट देकर हलवा का प्रसाद वितरित किया। अखंड ज्योति को वापस दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में राजकुमार वर्मा व सोनू के नेतृत्व में भक्तों द्वारा मां जयकारों के साथ विदा किया गया।