फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद ग्रेनो को मिलेगा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। किसानों के आंदोलन की वजह से गंगाजल परियोजना का रुका हुआ काम मंगलवार को पुलिस-प्रशासन के सहयोग से प्राधिकरण चालू कराने में कामयाब हो गया। प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि अब गंगाजल शीघ्र ही जैतपुर जलाशय पहुंच जाएगा। हालांकि, तीन माह बाद ही लोगों को गंगाजल मिल पाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रेनो के निवासियों को 85 क्यूसेक गंगाजल मिलेगा। इससे भूजल को बचाया जा सकेगा और उसके स्तर में भी सुधार होगा। किसानों की समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। पूरा प्रयास है कि जल्द घरों तक गंगाजल पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें