फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश के बाद तेज धूप ने बढ़ाई उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। लगातार दो दिनों की बारिश के बाद सोमवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप निकलने से वातावरण में नमी बढ़ गई। इसके चलते लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। यमुना सिटी और जेवर क्षेत्र में सुबह मौसम सामान्य रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई। दोपहर में उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई। पंखे और कूलर चलाने के बावजूद गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी। बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट का असर भी तेज धूप के कारण कम होता नजर आया। शाम को धूप कमजोर पड़ने के बाद मौसम में कुछ नरमी आई और उमस भी कम महसूस हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें