फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक के बाद विद्युत निगम में तीन इंजीनियर हो सकते हैं बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा ग्रेनो के गौड़ सुंदरम बिल्डर को नियम ताक पर रखकर दिए गए कनेक्शन मामले में निदेशक राकेश कुमार राणा को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, उनके सहयोगी रहे तीन इंजीनियरों पर भी इस सप्ताह बर्खास्तगी की गाज गिर सकती है। आला अधिकारियों की ओर से इसी सप्ताह सूचना जारी की जा सकती है। साल-2017-2018 में ग्रेटर नोएडा के गौड़ सुंदरम में आवासीय योजना के लिए गौड संस रियलिटी प्रालि को कनेक्शन दिया गया था। कनेक्शन देने में कई अनियिमितताएं बरती गई थीं। कुछ समय बाद ही आला अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रखकर भार कम कर दिया और बिल्डर को लाभ पहुंचाते हुए निगम को करीब 15 करोड़ का नुकसान पहुंचाया था। मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आया। जांच में 15 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान की बात सामने आई। आरोप पत्र भी दाखिल किया गया। प्रबंध निदेशक की ओर से पावर कारपोरेशन के चेयरमैन को जांच रिपोर्ट भेजी गई थी। इसमें निदेशक राकेश कुमार राणा समेत कई अन्य अधिकारियों को दोषी ठहराया गया था। इसमें दो अधिशासी अभियंता और एक एसडीओ शामिल हैं। इन पर इस सप्ताह बर्खास्तगी की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

कार्ड क्लोन कर महिला के खाते से निकाले 32 हजार
साइबर ठगों ने महिला के खाते से 32 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-12 निवासी स्मिता ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एक निजी कंपनी में जॉब करती हैं। उनका खाता निजी बैंक में है। पिछले सप्ताह उनके पास 32 हजार रुपये निकालने का मेसेज आया, जबकि एटीएम कार्ड उनके पास ही था और उन्होंने कोई खरीदारी भी नहीं की थी। आशंका जताई जा रही है कि कार्ड क्लोन कर उनके खाते से पैसे निकाले गए। महिला ने साइबर सेल में शिकायत दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें