फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: मनीष की गला दबाकर हत्या के बाद दोस्तों ने शव नहर में फेंका, आरोपी दोस्तों ने हत्या करना किया स्वीकार

Wed, 03 Dec 2025 08:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पुराने विवाद को लेकर दोस्तों और मनीष की बीच बहस हुई। जिसके बाद दोस्तों ने मनीष की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 नवंबर से दोस्तों के साथ लापता हुआ दनकौर के अस्तौली गांव निवासी मनीष के दोस्तों की तलाश कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में आरोपी दोस्तों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर शव खेरली नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम शव को नहर में तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुराने विवाद को लेकर दोस्तों और मनीष की बीच चर्चा शुरू हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मनीष ने गांव के दो अन्य दोस्तों को हत्या होने से पहले फोन किया था। पुलिस से दोस्तों ने मनीष की हत्या करने की बात बताई थी। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी थी। आरोपियों ने पहले ही दिन मनीष की हत्या कर दी थी। दोस्तों ने बताया कि हत्या के बाद मनीष का मोबाइल बिलासपुर में फेंक दिया और शव को नहर में बहा दिया था।

गांव निवासी नारायण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 29 नवंबर की सुबह 8 बजे उसके बेटे मनीष (24) घर से कार लेकर दोस्तों के साथ कहीं गया था। मनीष का उसी दिन से कोई पता नहीं है, उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं चल पाया है। साथ ही उसके दोस्त उसी दिन से गायब हैं। जिसके चलते परिवार के लोग काफी परेशान थे। कई जगह मनीष की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बेटे के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए सोमवार गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है, जल्द ही उसका सुराग लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें