फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने निहालुपुरवा के जुबेर को छोड़ा

Sun, 30 Nov 2025 12:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नाथनगर/महुली। बाइस साल के बाद घर लौटे जुबेर को गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने दोपहर में छोड़ दिया तथा यह निर्देश दिया कि वह घर पर ही रहे। आवश्यकता पड़ने पर उसे कभी भी बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन

मौके पर जाकर लोकल इंटेलीजेंस की टीम ने भी स्थितियों का गहन परीक्षण किया। महुली थानाक्षेत्र के मानपुर के निहालुपुरवा निवासी जुबेर 22 साल बाद बृहस्पतिवार को घर पहुंचा। परिजन बताते हैं कि वह राजस्थान से लापता हो गया था। लेकिन, जब वह घर आया तो उसने कहानी बताई की वह माओवादियों के चंगुल में फंस गया था।
वह नेपाल और असम तथा अन्य प्रदेशों में भी गया था। किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर वापस आया। इस तरह की कहानी प्रकाश में आने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों की नजर उस पर गई और उन्होंने तुरंत ही स्थानीय पुलिस के साथ ही एलआईयू को मौके पर भेजा। थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय शनिवार की सुबह ही उसके घर पहुंच गए तथा उसको पूछताछ के लिए थाने लाए। थाने पर उससे लंबी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान वह कई तरह की बातें कर रहा था। उसके हर गतिविधि के बारे में जानकारी ली गई है। पूरी पूछताछ करके उसको उसके घर भेज दिया गया। साथ ही निर्देश दिए गए कि आवश्यकता होने पर उसे फिर बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन

उसने बताया कि उसको फालिज भी मार दिया था। इसके साथ ही कई तरह की बातें कर रहा था। उसकी मन:स्थिति ठीक नहीं लग रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें