फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व जिलाधिकारी का किया धन्यवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। पूर्व जिलाधिकारी आईएएस बीएन सिंह को शहरवासियों ने सोहरखा हरित उपवन में सेवानिवृत्त की बधाई व शुभकामनाएं दीं। शहरवासियों ने कहा कि हम आपके अथक प्रयासों और अतुलनीय योगदान को याद करते हैं। आपने जिस लगन और दूरदर्शिता से हमारे क्षेत्र की प्रगति और खुशहाली के लिए काम किया, वह हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। निवासियों ने आभार जताते हुए कहा कि आपकी ओर से किए गए कार्य न केवल हमारे जीवन को बेहतर बना रहे हैं, बल्कि भविष्य के लिए एक मजबूत नींव भी रख रहे हैं। इस मौके पर इंद्र सिंह यादव, नब्बू यादव, विक्रांत तोंगड़, डाॅ. रंजन तोमर, अनिल भाटी, डॉ. राहुल वर्मा, पहलवान बबीता नगर, पूर्व खेल अधिकारी अनीता नगर, सीताराम यादव, इंद्रजीत पहलवान, डीपी चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें