लॉकडाउन में नौकरी गई तो बन गया शराब तस्कर
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के चीती गांव निवासी एक युवक की लॉकडाउन में नौकरी चली गई तो उसने शराब तस्करी शुरू कर दी। हालांकि, 10 दिन भी ही बृहस्पतिवार देर रात दनकौर पुलिस ने उसे चीती की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध शराब के 72 पव्वे मिले हैं। कोतवाली प्रभारी अनिल पांडे ने बताया कि आरोपी प्रशांत कई वर्षों से ग्रेटर नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। लॉकडाउन के बाद वह कंपनी में गया तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया। वह बेरोजगार हो गया। परिवार के भरण पोषण में दिक्कत होने लगी। ऐसे में उसने तस्करी शुरू कर दी। वहीं, सुहेडी मोहम्मदीपुर निवासी युवक को भी अवैध शराब के 50 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया है।