फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में कर दी पत्नी की हत्या, होश आने पर लिपटकर रोता रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में एक मकैनिक ने शराब के नशे में दुपट्टे से पत्नी पूनम का गला घोट दिया। जब पत्नी की मौत हो गई तो नशा काफूर हो गया। इसके बाद आरोपी सोनू रात भर शव से लिपटकर रोता रहा। सुबह होने पर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पूनम के भाई महेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूनम अपने भाई के बेटे की शादी में जाने की जिद कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर सोनू ने वारदात की।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मूलरूप से खुर्जा स्थित अरनिया निवासी पूनम (38) की शादी 13 साल पहले सर्फाबाद गांव निवासी सोनू के साथ हुई थी। पूनम की छोटी बहन की शादी भी सोनू के छोटे भाई से हुई है। पूनम के दो बेटे और एक बेटी है। सोनू बाइक मकैनिक है और शराब का नशा करता है। 26 अप्रैल को पूनम के बड़े भाई महेंद्र के बेटे की खुर्जा में शादी है। पूनम शादी में जल्दी जाना चाह रही थी, जबकि सोनू उसे शादी के दिन ही जाने के लिए कह रहा था। इस बात पर दोनों के बीच बीते एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात को सोनू के आने से पहले पूनम ने तीनों बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया था। देर रात को सोनू शराब पीकर घर पहुंचा। खाना खाने के बाद जब सोने की तैयारी कर रहे थे तभी दोनों में फिर से शादी में जाने की बात पर विवाद होने लगा। इसके बाद सोनू ने गुस्से में पूनम को बेड पर पटका और उसी के दुपट्टे से गला दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें