फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के विवाद में जमकर फायरिंग, भारी पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
दो समुदाय के बीच विवाद में फायरिंग, पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

जेवर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा में बृहस्पतिवार शाम सामान खरीदने को लेकर एक युवक और ठेली वाले के बीच कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। विवाद इतना बढ़ा कि दो समुदाय आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से 5 से 7 राउंड फायरिंग हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। वहीं, फायरिंग से दहशत में आए आसपास के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लोगों ने फायरिंग की सूचना दी है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

जेवर के गोपालगढ़ निवासी सर्वेश बृहस्पतिवार दोपहर टप्पल रोड पर वैना पुलिया के पास से कुछ समान खरीदने आया था। समान लेते समय ठेली लगाने वाले एक युवक से उसका विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि ठेली वाले ने साथियों को बुलाकर युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसके बाद मामला बढ़ता चला गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान पांच से सात राउंड फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें