फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के बाद नोएडा मे हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में धमाके के बाद जिले में पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

नोएडा। दिल्ली में शुक्रवार को इजराइली दूतावास के पास बम धमाके के बाद जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अधिकारियों ने सभी डीसीपी और एडीसीपी को मॉल-होटल समेत मुख्य बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए। सार्वजनिक जगहों पर भी नजर रखने को कहा गया। चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज और दिल्ली-कोंडली मार्ग पर सीमाओं पर भी चेकिंग की गई। संदिग्ध दिखने वाले वाहनों की अलग से तलाशी की गई। तसल्ली होने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया गया। दिल्ली से सटे होने के कारण नोएडा में असामाजिक तत्वों के प्रवेश करने का खतरा रहता है। पिछले सप्ताह कैलाश अस्पताल में बम की अफवाह फैली थी। सेक्टर-63 स्थित अस्पताल के पास रोड पर ही एक बम जैसी डिवाइस मिली थी। दोनों घटनाओं के बाद नोएडा में सुरक्षा बढ़ाना लाजमी है।
विज्ञापन

दिल्ली में धमाके के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हालांकि किसानों के घटनाक्रम को लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क है। पुलिस की बाजार, सार्वजनिक स्थान और मॉल-होटल के अलावा बार्डर पर भी विशेष नजर है। वाहनों की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन

रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें